Budget 2024: कब और किस समय पेश किया जाएगा देश का बजट, सरकार ने करली तैयारी

Jan 12, 2024 - 12:12
0 18
Budget 2024: कब और किस समय पेश किया जाएगा देश का बजट, सरकार ने करली तैयारी

block-350 block-350

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी। आनेवाला बजट 'अंतरिम बजट' होगा।

देश में अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के बाद जो सरकार आएगी वह अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। चुनावों से पहले पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट कहलाता है। यहां आपको बता रहे हैं कि बजट कब और किस समय पेश होगा।

सरकार ने कैसे पिछले साल सितंबर में ही बजट बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। यहां आपको बजट से जुड़े अहम सवालों का जवाब दिया गया है। अंतरिम बजट 2024 कब और किस समय पेश किया जाएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश करेंगी। ये बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री सीतारमण 1 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे अंतरिम बजट 2024-2025 पेश करेंगी। बजट सत्र कब शुरू और खत्म होगा? संसद का बजट सत्र जनवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू होने और अप्रैल में समाप्त होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति मुर्मू संसद को कब संबोधित करेंगी? 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित करके बजट सत्र की आधिकारिक शुरुआत करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण का क्या होगा? सामान्य पूर्ण रिपोर्ट के बजाय भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति का सारांश देने वाला एक छोटा डॉक्यूमेंट होता है।

ये डॉक्यूमेंट यानी आर्थिक सर्वेक्षण (Ecnomic Survey) अंतरिम बजट से पहले प्रस्तुत किया जाएगा। अंतरिम बजट क्या है? अंतरिम बजट नई सरकार बनने तक कुछ महीनों के लिए एक अस्थायी वित्तीय योजना है। यह जुलाई में नई सरकार के पूर्ण बजट पेश किए जाने तक खर्चों का मैनेजमेंट करता है।

बजट बनाने की प्रक्रिया कब शुरू हुई?

वित्त मंत्रालय ने 4 सितंबर 2023 को बजट पर काम शुरू किया था। वोट ऑन अकाउंट क्या है? जिस साल देश में आम चुनाव होने वाले होते हैं उस साल सरकार पूर्ण बजट पेश नहीं करती है। सरकार अंतरिम बजट के जरिए अगले वित्त वर्ष के सिर्फ शुरुआती कुछ महीनों में अपने खर्च के प्रस्ताव पर संसद की मंजूरी हासिल करती है। इसलिए इसे अंतरिम बजट या वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User