सुराग ब्यूरो की खबर का असर बन गया रैनबसेरा, जल गए अलाव, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Dec 21, 2023 - 19:34
0 87
सुराग ब्यूरो की खबर का असर बन गया रैनबसेरा, जल गए अलाव, यात्रियों ने ली राहत की सांस

block-350 block-350

सुराग ब्यूरो की खबर का असर बन गया रैनबसेरा, जल गए अलाव, यात्रियों ने ली राहत की सांस

मनोज जौहरी/अभिषेक गुप्ता

फर्रूखाबाद। सुराग ब्यूरो की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। सुराग ब्यूरो में खबर चलने के बाद नगर पालिका ने बस अड्डे पर टेंट लगाकर 40 बेड का रैन बसेरा बना दिया है। रैन बसेरा बनने से ठंड से ठिठुर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

शहर के प्रमुख स्थानों पर नगर पालिका ने अलाव की व्यवस्था भी कर दी है। जिसके चलते रात में आने जाने वाले यात्रियों को ठंड के बचाव में काफी राहत मिली है। ड्यूटी करने वाले सुरक्षा कर्मी भी अलाव की बजह अब ठिठुरते नजर नही आ रहे हैं।

शहर के रोडवेज बस अड्डा पर नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद ने 40 बेड का रैन बसेरा बनाया है जिसमें 25 बेड पुरुषों के लिए हैं और 15 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। हालांकि दोनों रैन बसेरे पर एक ही कर्मचारी नगर पालिका का तैनात है। बुधवार की रात केसरिया हिंदुस्तान की टीम ने मौके पर पहुंच हालात देखे।

शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी राजेश कुमार दिव्यांग है।काम से जम्मू कश्मीर गए हुए थे।घर को वापस लौटते समय फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर देर रात पहुंचे। स्टेशन पर रेन बसेरा देख वह गदगद हो गए। उन्होंने बताया कि जब वह इधर से गये तो यहां ठहरने की कोई व्यवस्था नही थी।

वापस आते समय रैन बसेरा में उन्हें बेड तथा रजाई गद्दा मिल गया। जिससे रात में अब कोई दिक्कत नही होगी। यही हाल शमशाबाद के महमदपुर निवासी जतिन का रहा है। जतिन बाहर जाने के लिए घर से आए थे। बस अड्डे पर पहुंचे तो पता चला की बस सुबह तड़के आएगी। रैन बसेरा में उन्होंने भी आराम से रात बिताई।

रैन बसेरा पर तैनात कर्मचारी विकास ने बताया कि ठंड के चलते एक दम बेड फुल हो गए। इसके बाद आने वालों को रजाई कंबल देकर फर्श पर गद्दा बिछा कर लिटा दिया गया। अधिकारियों से और बेड बढ़ाये जाने की मांग करेंगे। विकास ने बताया की दोनों रैन बसेरा पर खुद अकेले तैनात है।पहले तीन लोग रहते थे।

कल तक सभी लोग ड्यूटी पर लगा दिए जाएंगे। यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को ठंड से ठिठुरने नही दिया जाएगा। इसी तरह नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए लकड़ी समय से पहुंचाई जा रही है। क्या कहते है जिम्मेदार सर्दी से हर व्यक्ति को बचाने के लिए नगर पालिका की ओर से शहर क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर और रैनबसेरा बनाये जायेगे। नगर पालिका हर रेलवे ,बस स्टेशन पर अलाव जलवा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य चिन्हित प्वाइंटों पर अलाव जलवाए जायेगे। शाम के समय खुद कार से सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर अलाव जल रहे या नही का निरीक्षण करता हूँ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User