पुलिस चौकी के निकट नाले में पड़ा मिला शराबी का शव

Dec 21, 2023 - 19:30
0 23
पुलिस चौकी के निकट नाले में पड़ा मिला शराबी का शव

block-350 block-350

पुलिस चौकी के निकट नाले में पड़ा मिला शराबी का शव

मनोज जौहरी

फर्रुखाबाद। गुरुवार अहले सुबह पुलिस चौकी के निकट नाले में शराबी का शव उतराता मिला| जिससे मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी 55 वर्षीय महेश दिवाकर पुत्र सियाराम शराब पीने का आदी था| उसके विवाह के कुछ साल बाद ही पत्नी की मौत हो गयी थी| लिहाजा उसके कोई संतान भी नही थी| बीती रात वह घर नही पंहुचा गुरुवार सुबह थाना मऊदरवाजा की बीबीगंज चौकी के निकट उसका शव नाले में पड़ा देखा गया।

जिस पर बीबीगंज चौकी को सूचना दी गयी| चौकी पुलिस नें शव को नाले से निकाल कर कब्जे में ले लिया और टैम्पो से पोस्टमार्टम हेतु भेजा| मृतक पाँच भाईयों में तीसरे नम्बर का था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User