चौकी के निकट बिजली ठीक कर रहे लाइन मैंन की मौत, परिजनों नें लगाया जाम

Dec 21, 2023 - 19:27
0 33
चौकी के निकट बिजली ठीक कर रहे लाइन मैंन की मौत, परिजनों नें लगाया जाम

block-350 block-350

चौकी के निकट बिजली ठीक कर रहे लाइन मैंन की मौत, परिजनों नें लगाया जाम

मनोज जौहरी

फर्रुखाबाद। पुलिस चौकी के निकट बिजली ठीक कर रहा लाइन मैंन अचानक आपूर्ति आनें से झुलस गया | जिससे कोहराम मच गया| मौके पर पंहुचे परिजन उसे लेकर एक निजी नर्सिग होम पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला दीवान मुबारक दक्षिण निवासी 30 वर्षीय कुलदीप सैनी पुत्र स्वर्गीय महेश विद्युत विभाग में संविदा लाइन मैंन के पद पर कार्यरत था| बुधवार की शाम लगभग 8 बजे वह सटडाउन लेकर बीबीगंज चौकी के निकट लगे ट्रांसफार्मर से सप्लाई ठीक कर रहा था।

उसी दौरान किसी तरह से बिजली आ गयी और लाइन मैंन बुरी तरह झुलस गया| परिजन उसे लेकर बीबीगंज के एक निजी नर्सिग होम पर गये जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी रश्मि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

 मृतक लाइन मैंन का दो साल पूर्व ही विवाह हुआ था| उसके एक वर्षीय पुत्र है| परिजनों नें लापरवाही का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया| परिजन मुआबजा की मांग कर रहें हैं| सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौके पर पंहुचे, उन्होंने मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User