डीएम नें दो परियोजना की परखी हकीकत

Nov 03, 2023 - 19:57
0 36
डीएम नें दो परियोजना की परखी हकीकत

block-350 block-350

डीएम नें दो परियोजना की परखी हकीकत

फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी संजय कुमार सिंहनें जिले में एमओयू के सापेक्ष कराये गये दो प्रोजेक्ट श्री लक्ष्मी फ्रोजन फूड्स मानिकपुर एवं चौधरी गजराज सिंह फॉर्मेसी कॉलेज यशोदा नगर ताजपुर का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया।

श्री लक्ष्मी फ्रोजन फूड के मालिक वाशुदेव अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि 14.93 करोड़ का एमओयू साइन किया गया था। वर्तमान में कार्य शुरू कर दिया गया है। कम्पनी में सफल मटर, स्वीट कॉर्न एवं सोयाबीन चाप की पैकिंग कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में थोक सप्लाई की जा रही है।

 चौधरी गजराज सिंह फॉर्मेसी कॉलेज यशोदा नगर ताजपुर के मालिक श्यामपाल सिंह यादव द्वारा बताया गया कि 1.5 करोड़ का एमओयू साइन किया गया था। बिल्डिंग निर्माण पूर्ण है, कॉलेज को मान्यता भी प्राप्त हो गयी है। कॉलेज में कांउसलिंग चल रही है। कांउसलिंग पूर्ण होते ही क्लासेज प्रारम्भ कर ​दी जायेगी। मौके पर बताया गया कि यहां तक के कार्य में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User