सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किया गया विद्यालय में टीकाकरण
सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किया गया विद्यालय में टीकाकरण
कायमगंज / फर्रुखाबाद । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज के तत्वावधान में मदारपुर विद्यालय में आयोजित हुआ डिप्थीरिया टीकाकरण कार्यक्रम जिसमें एएनएम शिववती ने बताया कि द्वारा डी पी टी,टी डी वैक्सीनेशन के माध्यम से काली खांसी, गलाघोंटू व टिटनेस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ।
जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का टीकाकरण कराया जायेगा। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को टीकाकरण से दूर रखा गया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम का पर्यवेक्षक एवं बीपीसीएम डां.विनय मिश्रा ने औचक निरीक्षण कर बच्चों को टीकाकरण के फायदे बताए। उन्होंने वैक्सीनेशन कार्यक्रम व्यवस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में 72 बच्चों के सापेक्ष 65 बच्चों का टीकाकरण हुआ। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में रामदेवी आशा वर्कर, मेमवती आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कमलेश राजपूत शिक्षामित्र, विद्या, आशा, उमा, कामिनी, जयवीर, आकाश पाल सहायक अध्यापक का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)