हरी झंडी दिखाकर कासगंज जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह का किया शुभारंभ ।

Nov 01, 2023 - 19:44
0 25

block-350 block-350

हरी झंडी दिखाकर कासगंज जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह का किया शुभारंभ ।

कासगंज जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेंद्र कुमार दुबे द्वारा जनपद कासगंज के सोरों गेट पर फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया गया,अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा मोटर साइकिल पर बिना हेलमेट लगाये चल रहे व्यक्तियों को हेलमेट बाँटे गये । अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा आम जनमानस से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलने, बाइक पर 03 सवारी ना बिठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने, 04 पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने व मदिरा सेवन कर वाहन ना चलाने आदि के सम्बंध में जागरूक किया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर क्षेत्राधिकारी पटियाली क्षेत्राधिकारी सहावर एवं यातायात प्रभारी आदि अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User