कासगंज/अमांपुर खेत पर गए किसान की अज्ञात कारणों से मौत।

Nov 01, 2023 - 19:43
0 65

block-350 block-350

अज्ञात कारणों से खेत पर व्यक्ति की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम।

खबर जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र की है जहां लख्मीपुर निवासी मुन्ना लाल पुत्र नाथूराम उम्र लगभग 52 वर्ष आज सुबह खेत पर खाद और बीज फैलाने के लिए आए थे। खेत पर ही उनकी अचानक किसी कारणवश मृत्यु हो गई जिसकी सूचना अन्य खेतों में काम कर रहे किसानों ने उपरोक्त मुन्ना लाल के घर वालों को दी। घर वालों ने मौके पर देखा कि मुन्ना लाल अमृत अवस्था में खेत में पड़े हुए हैं तो घर में चीख पुकार व कोहराम मच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने संबंधित थाना पुलिस को दी मौके पर थाना अमापुर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से उपरोक्त व्यक्ति के बारे में पूछताछ की और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस मौके पर ग्राम लख्मीपुर के मौजूदा ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान व मौजूदा क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को सांत्वना दी। और हर मदद का भरोसा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User