Israel-Hamas War: गाजा के अस्पताल पर इजराइल का हवाई हमला, 500 लोगों की मौत

Oct 18, 2023 - 11:33
0 27
Israel-Hamas War: गाजा के अस्पताल पर इजराइल का हवाई हमला, 500 लोगों की मौत

block-350 block-350

Israel-Hamas War:  इजरायल और गाजा के बीच जारी युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है।

इजराइल का जहां कहना है कि जब तक हमास के लोग बिना शर्त आत्मसमर्पण नहीं करेंगे. तब तक युद्ध इसी तरह जारी रहेगा। वहीं हमास के लोग अपनी जिद पर अड़े है. उनका कहना है कि मर जाएंगे लेकिन इजराइल के सामने घुटने नहीं टेकेंगे।

 दोनों देशों के बीच जारी खुनी जंग के बीच इजराइल ने गाजा के अस्पताल पर मंगलवार को सबसे हमला किया. जिसमें करीब 500 लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि गाजा के जिस अपस्ताल पर हमला हुआ है. उसका नाम अल-अहिल बैपटिस्ट अस्पताल (Al-Ahil Baptist Hospital) है। हमले को लेकर मंगलवार को गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी ।

बयान में कहा गया है कि जिस अस्पताल पर ये हमले हुए हैं वहां पर सैकड़ों बीमार और घायल लोग थे और अन्य लोग भी थे जो युद्ध की शुरुआत के बाद विस्थापित हो गए थे । इजराइल के हमले इ जहां अपस्ताल में भर्ती 500 लोगों की जान गई है. वहीं हमले में जो जख्मी हुए हैं. उनमे कुछ की हालत गंभीर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User