मैनपुरी: वन स्टॉप सेंटर के औचक निरीक्षण में मिली खामियां, बिना हस्ताक्षर के लड़कियों को दिया जा रहा आश्रय
मैनपुरी: वन स्टॉप सेंटर के औचक निरीक्षण में मिली खामियां, बिना हस्ताक्षर के लड़कियों को दिया जा रहा आश्रय
मैनपुरी (अजय किशोर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गठित कमेटी ने गुरुवार को मैनपुरी के वन स्टॉप सेंटर का औचक भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर की कार्यप्रणाली में कई बड़ी और चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आईं, जिन्हें कमेटी ने घोर आपत्तिजनक करार दिया है। निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मामला थाने से आने वाले आदेशों का मिला। कमेटी ने जब आश्रय से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो यह खुलासा हुआ कि सेंटर मैनेजर द्वारा बिना हस्ताक्षर वाले पुलिस आदेशों और सूचनाओं के आधार पर ही लड़कियों को सेंटर में आश्रय दिया जा रहा था। इसके अलावा, सेंटर पर बुनियादी सुविधाओं का भी भारी अभाव पाया गया।
पीने के पानी का आरओ कई दिनों से खराब था, बिजली कटौती से निपटने के लिए इनवर्टर या जनरेटर का कोई बैकअप नहीं था, और कमरों में एसी जैसी जरूरी सुविधाएं भी नदारद मिलीं। कमेटी ने इन सभी कमियों को बेहद गंभीरता से लेते हुए सेंटर मैनेजर कामिनी यादव को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, जिला प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल सूचित कर सभी व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)