Kasganj news जनपदीय पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

जनपदीय पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12/13.09.2026 को थाना कासगंज व थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभि0गण 1- सत्यपाल पुत्र लालाराम निवासी गाँव सिताबी नगला थाना व जिला कासगंज सम्बन्धित मु0अ0सं0- 553/26 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली कासगंज,2. आशाराम पुत्र हरपाल निवासी ग्राम नगला भिकारी (धीमर नगला) थाना सिढपुरा जनपद कासगंज सम्बन्धित मु0अ0सं0- 160/26 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सिढपुरा को भिन्न-भिन्न स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभि0गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)