राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,84,298 वादों का निस्तारण, 15.42 करोड़ रुपये की समझौता एवं अर्थदण्ड राशि

Sep 13, 2026 - 12:23
0 3
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,84,298 वादों का निस्तारण, 15.42 करोड़ रुपये की समझौता एवं अर्थदण्ड राशि

block-350 block-350

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,84,298 वादों का निस्तारण, 15.42 करोड़ रुपये की समझौता एवं अर्थदण्ड राशि

फिरोजाबाद, 12 सितम्बर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायालय, फिरोजाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगेह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार सिंह, MACT पीठासीन अधिकारी महेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत आमजन को सरल, त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने भी आमजन से लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने बताया कि लोक अदालत में कुल 1,84,298 वादों का निस्तारण हुआ तथा कुल 15,42,23,508 रुपये की अर्थदण्ड एवं समझौता राशि रही। इनमें परिवार न्यायालय के 116, MACT के 64, राजस्व न्यायालयों के 48,714, बैंक प्रकरणों के 1,909 तथा अन्य विभागों के 1,22,587 वाद शामिल हैं। MACT मामलों में 4.54 करोड़ रुपये तथा बैंक प्रकरणों में 10.17 करोड़ रुपये का सैटलमेंट हुआ। अंत में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला न्यायाधीश देव दत्त ने सभी अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User