Kasganj News : मैक्स पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, बीस घायल

Aug 31, 2026 - 21:26
0 1
Kasganj News : मैक्स पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, बीस घायल

block-350 block-350

मैक्स पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, बीस घायल

सोरों/कासगंज। मोहनपुरा हाईवे पर सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे शिवा इंटर कॉलेज, ग्राम कांतोर के सामने मैक्स पिकअप और टाटा ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स पिकअप में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप संख्या RJ02GB4482 को भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम, निवासी नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली (राजस्थान) चला रहा था। वहीं टाटा ट्रक संख्या RJ36GB1404 को आरिफ पुत्र हिंगा कठक, निवासी ग्राम सरकाना, थाना ब्यावर सदर, राजस्थान चला रहा था। ट्रक शाहजहांपुर से एनिमल फीड लेकर जयपुर जा रहा था।

 बताया गया कि मैक्स पिकअप में सवार यात्री राजस्थान के करौली और भरतपुर जनपदों के रहने वाले थे और सोरों आ रहे थे। टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कासगंज भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उमेश (26), नेहरू (25) और प्रेम (50) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नैतिक, प्रियांश, भूपेंद्र, वंदना, अंजली, रीना, रंजित, भावना और हेमंत को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह और जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति उपचार एवं रेफर किए जाने की प्रक्रिया के दौरान बदल सकती है।

● हादसे में मृतक उमेश पुत्र बबलू, उम्र 26 वर्ष नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी, उम्र 25 वर्ष प्रेम पत्नी तेजराम, उम्र 50 वर्ष

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User