यात्रियों का प्रतीक्षालय बना बाबा का डेरा, सड़क किनारे बसों का इंतजार कर रहे यात्री

Aug 31, 2026 - 21:30
0 2
यात्रियों का प्रतीक्षालय बना बाबा का डेरा, सड़क किनारे बसों का इंतजार कर रहे यात्री

block-350 block-350

यात्रियों का प्रतीक्षालय बना बाबा का डेरा, सड़क किनारे बसों का इंतजार कर रहे यात्री

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। प्रतीक्षालय में कथित रूप से एक बाबा के डेरा जमा लेने और आसपास गंदगी व कबाड़ फैले होने से यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली समेत अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को धूप और धूल के बीच सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 1993 में तत्कालीन एसडीएम अरविंद सिंह हयांकी की प्रेरणा से जेसीज क्लब ने प्रतीक्षालय का निर्माण कराया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन एसएसपी हिम्मत सिंह बलबारिया ने किया था। उद्देश्य था कि यात्री बसों के इंतजार के दौरान सुरक्षित और छायादार स्थान पर बैठ सकें। समय के साथ देखरेख के अभाव में प्रतीक्षालय की स्थिति खराब होती गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां रहने वाले बाबा मूल रूप से कासगंज जिले के बिलसड़ गांव के निवासी बताए जाते हैं। लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से प्रतीक्षालय का इस्तेमाल यात्रियों के बजाय निजी ठिकाने के रूप में किया जा रहा है। प्रतीक्षालय की बदहाली और कथित कब्जे को लेकर जेसीज क्लब के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी कायमगंज से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। क्लब ने प्रतीक्षालय को कब्जामुक्त कराने के साथ ही साफ-सफाई और मरम्मत कराकर यात्रियों के उपयोग के लिए दोबारा व्यवस्थित कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User