पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए 08 पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

Aug 31, 2026 - 21:21
0 1
पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए 08 पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

block-350 block-350

पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए 08 पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

मैनपुरी (अजय किशोर) पुलिस लाइन सभागार मैनपुरी में सोमवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 08 पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मैनपुरी, अभिषेक तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिस कर्मियों को माल्यार्पण कर एवं उपहार भेंट किए। समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने विभाग में इन कर्मियों द्वारा दी गई निष्ठावान, दीर्घकालिक और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का यह सफर अनुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा है, जिसे हमारे ये साथी अपनी सेवानिवृत्ति तक पूरी ईमानदारी के साथ निभाते आए हैं।

उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विदा हो रहे साथियों के साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User