Kasganj news ग्राम पिलखुनी की आम रास्ता बनी स्कूल के बच्चों व बुजर्गो के लिए जी का जंजाल
ग्राम पिलखुनी की आम रास्ता बनी स्कूल के बच्चों व बुजर्गो के लिए जी का जंजाल
गांव की रास्ता पर बनी पानी निकासी की नाली चौक,प्रधान व सचिव के कान पर नहीं रेगती जूँ
कासगंज जनपद की ब्लॉक सिढ़पुरा के ग्राम पिलखुनी में ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी के चलते कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है गॉव की आम रास्ता पर प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है गॉव के बच्चे स्कूल आते जाते समय कीचड़ में गिर जाते है जिससे उनकी ड्रेस ख़राब हो जाती है और बुजुर्ग का निकलना दूभर रहता है गांव में बनी आम रास्ता पर कीचड़ व पानी भर जाता है और दोनों तरफ की नालियाँ चौक है जिससे गांव का पानी नहीं निकलता ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई प्रधान द्वारा विकास के नाम पर गांव में कोई कार्य नहीं हो रहा है सचिव व प्रधान मिलकर किसी की बात नहीं सुनते है l गांव की स्थिति दयनीय बनी हुई है स्कूल के बच्चों का बरसात में विद्यालय आने जाने में स्कूली ड्रेस कीचड़ में खराब हो जाती है साथ ही रास्ता पर गंदे जल भराव से भी ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त है अब देखना है कि विकास के नाम पर प्रधान व सचिव अग्रिम क्या कार्यवाही अमल में लाते है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)