Kasganj news NDRF का बाढ़ एवं जल बचाव मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा
NDRF का बाढ़ एवं जल बचाव मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा
कासगंज : आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा जनपद कासगंज के लहरा घाट पर बाढ़ एवं जल बचाव का व्यापक मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। यह मॉक अभ्यास 8 वीं वाहिनी एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में 30 सदस्यीय प्रशिक्षित एवं आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित बचाव दल द्वारा संपन्न कराया गया। अभ्यास के दौरान बाढ़ की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप राहत व बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इसमें नाव संचालन, जल में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालना, प्राथमिक उपचार देना तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने जैसी विभिन्न तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।मॉक अभ्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, एएसपी सुशील कुमार, तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, एसडीएम/प्रभारी ईओ हर्षिता देवड़ा और सोरो इंस्पेक्टर लोकेश भाटी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित रहकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त पीएसी, आपदा मित्रों, स्थानीय गोताखोरों तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए संयुक्त रूप से आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली का अभ्यास किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)