मजदूर पिता ने बीमार बेटी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

Jul 25, 2026 - 21:06
0 1
मजदूर पिता ने बीमार बेटी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

block-350 block-350

मजदूर पिता ने बीमार बेटी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

कमालगंज/फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र में अपनी ही मासूम पुत्री की हत्या कर फरार हुए आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी, बच्ची की लंबी बीमारी और मानसिक तनाव के चलते आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को गांव गुनेरा में पुरानी रंजिश को लेकर ईंट-पत्थर चलने की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआत में चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ, लेकिन विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों ने कहानी पूरी तरह बदल दी। जांच में सामने आया कि नामजद आरोपियों की भूमिका संदिग्ध नहीं थी, बल्कि बच्ची की मौत का जिम्मेदार उसका अपना पिता ही निकला।

इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराओं में संशोधन करते हुए गांव गुनेरा निवासी बबलू उर्फ डल्लू पुत्र छक्कू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पुत्री लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। इलाज के लिए उसने फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल सहित कई जगह प्रयास किए, लेकिन बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। इलाज में उसकी पूरी कमाई खर्च हो गई और परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया। आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव के कारण उसने अपनी ही पुत्री का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गलती मान ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एक अन्य मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी थाना कमालगंज प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव और कांस्टेबल रविन्द्र की टीम ने की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना के दौरान वास्तविक तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर निर्दोष लोगों के नाम हटाए गए और असली आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। यह घटना आर्थिक तंगी, बीमारी और मानसिक तनाव के दुष्परिणामों की एक दर्दनाक मिसाल बनकर सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User