Kasganj news गंजडुंडवारा में कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठकः पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन को लेकर दिए निर्देश
गंजडुंडवारा में कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठकः पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन को लेकर दिए निर्देश
कासगंज के गंजडुंडवारा नगर में रविवार को आगामी सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने की, जिसमें ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रभारी ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने क अपील की। प्रभारी राधेश्याम ने जानकारी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर स्थित मांस और अंडे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त, शनिवार और रविवार को रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा तथा नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)