जन-सुनवाई में बोले पर्यटन मंत्री: गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वालों पर दर्ज हो एफआईआर

Jul 18, 2026 - 21:06
0 16
जन-सुनवाई में बोले पर्यटन मंत्री: गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वालों पर दर्ज हो एफआईआर

block-350 block-350

जन-सुनवाई में बोले पर्यटन मंत्री: गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वालों पर दर्ज हो एफआईआर

मैनपुरी (अजय किशोर) स्थानीय कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान ग्राम करीमगंज निवासी सविता ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान की मांग की, जिस पर मंत्री ने परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. को निर्देशित किया कि पात्रता की गहनता से जांच कर लक्ष्य मिलते ही उन्हें लाभान्वित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि अन्य माध्यमों से भी लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। भूमि विवादों और अवैध कब्जों पर कड़ा रुख अपनाते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि पक्की पैमाइश और मेढ़बंदी के बाद भी दोबारा कब्जा करने की शिकायतें मिल रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई दोबारा अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने चकरोडों की पैमाइश कराकर मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य कराने तथा किसी भी सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने की बात कही ताकि आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को नालों व नालियों को संरक्षित करने और जल निकासी के बेहतर प्रबंध कर जलभराव की समस्या खत्म करने की हिदायत दी। जन-सुनवाई में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें ग्राम लौंगपुर के दुष्यंत व अन्य ने दबंगों द्वारा बंद किए गए रास्ते को खुलवाने, तालिबपुर के रामपाल ने निजी भूमि पर जबरन रास्ता निकालने और मु. भरतवाल के राजीव वर्मा ने भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इसके अलावा श्यामपुर, नगला सभा, नगला सदा, बल्लूपुर, इसई खास, नवाटेढ़ा और गोधना के निवासियों ने भी पैमाइश, जबरन कब्जे और निर्माण कार्य में बाधा डालने संबंधी प्रार्थना पत्र सौंपे, जिन्हें मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह सहित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User