सेंट मैरीज़ स्कूल मैनपुरी में पेपर बैग डे

Jul 11, 2026 - 19:23
0 1
सेंट मैरीज़ स्कूल मैनपुरी में पेपर बैग डे

block-350 block-350

सेंट मैरीज़ स्कूल मैनपुरी में पेपर बैग डे का आयोजन, बच्चों ने दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश

मैनपुरी 11 जुलाई (अजय किशोर) सेंट मैरीज़ स्कूल आश्रम रोड एवं कचहरी रोड शाखा में पेपर बैग मेकिंग डे बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कक्षा दो से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बेकार पड़ी वस्तुओं और रद्दी कागज़ की मदद से सुंदर एवं आकर्षक बैग बनाकर अपने हस्तकौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।

विद्यालय के प्रबंधक दीपक जी० दास ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और आज के बच्चे ही भारत का भविष्य हैं। वहीं शिक्षिका अनुपमा चौहान ने बताया कि कागज़ का एक छोटा सा थैला पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा कदम साबित हो सकता है। प्रधानाचार्या मनोरमा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और संदेश दिया कि प्लास्टिक को त्यागें और कागज़ का चयन करें क्योंकि पृथ्वी मायने रखती है। उन्होंने सभी से कपड़े और कागज़ के बैग इस्तेमाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं प्रशासनिक परिवार उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User