मैनपुरी में पर्यटन मंत्री ने सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

Jul 11, 2026 - 19:12
0 1
मैनपुरी में पर्यटन मंत्री ने सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

block-350 block-350

मैनपुरी में पर्यटन मंत्री ने सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

मैनपुरी (अजय किशोर) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में एक जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्राप्त जन-शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी फरियादी का शोषण न हो। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की मंशा हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को खुद मौके पर जाकर विवादों को सुलझाने और बिजली व नगर निकाय जैसी मूलभूत सुविधाओं में जनता को कोई असुविधा न होने देने की हिदायत दी।

साथ ही, उन्होंने जमीनों के चक-मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और आय, जाति, मूल निवास जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों व उद्योगों की एनओसी जारी करने में देरी न करने के निर्देश दिए। इस जन-सुनवाई के दौरान जमीन पर अवैध कब्जे, तालाबों पर भू-माफियाओं द्वारा मिट्टी डालने और पारिवारिक विवादों से जुड़े कई मामले सामने आए। ग्राम अम्बरपुर के ग्रामीणों ने 100 वर्ष पुराने तालाब पर अवैध रूप से मिट्टी डालकर उसे बंद करने की शिकायत की, जबकि मोहनपुर की फूलन देवी ने इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने की मांग रखी। इसके अलावा हरनागरपुर, जवापुर और गोदई क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने अपनी जमीनों पर विपक्षियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपे। पर्यटन मंत्री ने इन सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत और उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User