गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क: डीएम डॉ. अंकुर लाठर और ब्रिगेडियर मनीष जैन ने मोटरबोट से किया किला घाट-रानी घाट का निरीक्षण

Jul 11, 2026 - 20:36
0 2
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क: डीएम डॉ. अंकुर लाठर और ब्रिगेडियर मनीष जैन ने मोटरबोट से किया किला घाट-रानी घाट का निरीक्षण

block-350 block-350

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क: डीएम डॉ. अंकुर लाठर और ब्रिगेडियर मनीष जैन ने मोटरबोट से किया किला घाट-रानी घाट का निरीक्षण, कटान रोकने के दिए सख्त निर्देश

फतेहगढ़/फर्रुखाबाद/ जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित कटान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं ब्रिगेडियर मनीष जैन ने गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित कैंट क्षेत्र, किला घाट और रानी घाट का मोटरबोट से विस्तृत निरीक्षण कर कटान की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नदी के बहाव, तटों की स्थिति तथा संवेदनशील क्षेत्रों का बारीकी से अवलोकन किया। जिन स्थानों पर कटान की आशंका अधिक दिखाई दी, वहां तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित कटान वाले क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण कर शीघ्र विस्तृत परियोजना (डीपीआर) तैयार की जाए और ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए जिससे समय रहते कटान पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

 डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सुरक्षा एवं बचाव संबंधी कार्य शुरू किए जाएं, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ब्रिगेडियर मनीष जैन ने भी नदी तट की स्थिति का अवलोकन करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्हें त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ एवं कटान से जुड़े सभी संभावित जोखिमों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और आपदा से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User