सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता का पीएचसी जसरऊ में औचक निरीक्षण, दो का वेतन काटा

May 19, 2026 - 20:54
0 2
सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता का पीएचसी जसरऊ में औचक निरीक्षण, दो का वेतन काटा

block-350 block-350

सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता का पीएचसी जसरऊ में औचक निरीक्षण, दो का वेतन काटा

मैनपुरी । (अजय किशोर) मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.सी. गुप्ता ने 19 मई 2026 को दोपहर 1.20 बजे पीएचसी जसरऊ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था तो ठीक मिली, लेकिन स्वीपर ऋषि कुमार और वार्ड बॉय प्रशांत कुमार अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन काटने के निर्देश अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ सिंह को दिए गए। समय से पहले घर जाने वाले चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह को भी भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। ओपीडी में 35 मरीज मिले, जिनमें से दो भर्ती थे। हालांकि, फार्मासिस्ट विनय शुक्ला भर्ती रजिस्टर नहीं दिखा सके, जिस पर सीएमओ ने तुरंत नया रजिस्टर तैयार करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने एलटी कुमारी आस्था और स्टाफ नर्स संजय कुमार के रिकॉर्ड जांच कर जरूरी निर्देश दिए। गर्मी के मद्देनजर सीएमओ ने सभी प्रभारियों को हीट वेव वार्ड, ओआरएस कॉर्नर, पीने का पानी, पंखे-कूलर और बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज और व्यवहार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User