फर्रुखाबाद को मिलेगी बेहतर बिजली व्यवस्था की सौगात, 6 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

May 19, 2026 - 20:52
0 6
फर्रुखाबाद को मिलेगी बेहतर बिजली व्यवस्था की सौगात, 6 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

block-350 block-350

फर्रुखाबाद को मिलेगी बेहतर बिजली व्यवस्था की सौगात, 6 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

फर्रुखाबाद/सुनील दत्त द्विवेदी की पहल पर फर्रुखाबाद शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भेजे गए 12 करोड़ रुपये के प्रस्तावों में से 6 करोड़ रुपये की पहली किस्त को मंजूरी दे दी है। शेष 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में लगातार हो रही ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और जर्जर तारों की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत योजनाओं के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, क्षमता वृद्धि की जाएगी और कई इलाकों में नई लाइनें बिछाई जाएंगी।

पुरानी योजना नहीं दे पाई थी राहत इससे पहले ‘रिवैंप योजना’ के तहत शहर में करीब 49 करोड़ रुपये के कार्य कराए गए थे, लेकिन उसके बावजूद कई मोहल्लों में बिजली संकट बना रहा। जगह-जगह पुराने और लटकते तार हादसों का कारण बन रहे थे, जबकि लंबी दूरी की जर्जर केबलों से बार-बार फाल्ट और कटौती की समस्या सामने आ रही थी। इन हालात को देखते हुए सदर विधायक ने बिजली विभाग को नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। शहर में लगेंगे 27 नए ट्रांसफार्मर नई योजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 27 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनमें 63 केवीए के दो और 250 केवीए के 25 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इससे ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। नेकपुर चौरासी, होमगार्ड ऑफिस, एमडी कोल्ड टी-1 और टी-2, न्यू भोपतपट्टी, बड़ा खेल, सातनपुर, पल्ला, टीला मसेनी, जेएनवी रोड क्रॉसिंग, भोलेपुर, भोपतपट्टी, भूसा मंडी, नगला नैन भोलेपुर, बेवर रोड, नरायनपुर, पुलमंडी, सेंट्रल जेल, गुंजन विहार कॉलोनी, हसन बाग, नोनमगंज, घेरशामू खां, सिकत्तरबाग और तलैया फजल इमाम समेत कई क्षेत्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

अब घरों के ऊपर से नहीं गुजरेगी 33 केवी लाइन शहर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया है। भोलेपुर उपकेंद्र से सेंट्रल जेल और हिंदुस्तान होटल के पीछे से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन को हटाकर नई लाइन बिछाई जाएगी। यह नई लाइन भोलेपुर उपकेंद्र से आईटीआई रोड के किनारे लगभग 5.4 किलोमीटर तक डाली जाएगी। इससे घरों और छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का खतरा खत्म होगा और संभावित हादसों पर रोक लगेगी। जर्जर तारों से मिलेगी मुक्ति शहर के कई इलाकों में अब पुराने तारों की जगह नई बंच केबल डाली जाएगी। शिवाजी कॉलोनी, नेकपुर चौरासी, राजा नगला, कचहरी रोड, अंधेरीबाग, अपर दुर्गा कॉलोनी, बंधौआ, पटेल नगर, कुइयां बूट, बाकरगंज और ग्रानगंज जैसे क्षेत्रों में खंभे लगाकर नई केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। बिजली विभाग का मानना है कि इस योजना के पूरा होने के बाद शहर के बड़े हिस्से में बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, तार टूटने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User