नवाबगंज में दबंगई: सिगरेट फेंकने के विवाद में यूपी-112 सिपाही पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

May 14, 2026 - 20:10
0 5
नवाबगंज में दबंगई: सिगरेट फेंकने के विवाद में यूपी-112 सिपाही पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

block-350 block-350

नवाबगंज में दबंगई: सिगरेट फेंकने के विवाद में यूपी-112 सिपाही पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

फर्रुखाबाद/ नवाबगंज कस्बे में देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट फेंकने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने यूपी-112 में तैनात एक सिपाही पर हमला बोल दिया और उसे गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज के मोहल्ला बरतला वाली गली में यूपी-112 में तैनात सिपाही बिल्सन अपने एक साथी के साथ बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े एक युवक ने लापरवाही से जलती हुई सिगरेट फेंक दी, जो सीधे सिपाही के गाल पर जा लगी। इस पर सिपाही ने युवक का विरोध किया तो वह माफी मांगने के बजाय उल्टा विवाद करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर में युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि सभी ने मिलकर सिपाही को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख सिपाही वहां से बचने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर गली में पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों को भी हल्की चोटें आईं। घायल सिपाही किसी तरह नवाबगंज थाने पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

मारपीट में घायल सिपाही को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का भी मेडिकल कराया गया है। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि सिगरेट फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User