प्रशिक्षण वर्ग से गैरहाजिर भाजपा पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई,देंगे कारण बताओ नोटिस

May 14, 2026 - 20:05
0 3
प्रशिक्षण वर्ग से गैरहाजिर भाजपा पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई,देंगे कारण बताओ नोटिस

block-350 block-350

प्रशिक्षण वर्ग से गैरहाजिर भाजपा पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई,देंगे कारण बताओ नोटिस

फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जिला स्तर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण वर्ग से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ होता है और इसमें प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 15 और 16 मई को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी समेत कुल 252 कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ 200 रुपये शुल्क जमा करना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश एवं क्षेत्र स्तर के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, भाजपा का इतिहास, राष्ट्रवाद की विचारधारा, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं और आगामी चुनावी रणनीति से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और संगठनात्मक यात्रा को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में पार्टी नेताओं ने दावा किया कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। बैठक में कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User