ICU में हुई अनोखी शादी: बेहोश दुल्हन की अस्पताल में भरी मांग, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

May 14, 2026 - 20:01
0 5
ICU में हुई अनोखी शादी: बेहोश दुल्हन की अस्पताल में भरी मांग, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

block-350 block-350

ICU में हुई अनोखी शादी: बेहोश दुल्हन की अस्पताल में भरी मांग, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

गोरखपुर। शादी के दिन एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। गोरखपुर जिले में दूल्हे ने आईसीयू में भर्ती अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म पूरी की। अस्पताल में पंडित ने मंत्रोच्चारण किया और डॉक्टरों, नर्सों व परिजनों की मौजूदगी में यह अनोखी शादी संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव के साथ तय थी। दोनों की शादी की तारीख 13 मई निर्धारित थी। संयोगवश उसी दिन पूजा की एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा भी थी। बुधवार सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज परीक्षा देने गई थी, जबकि घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं।

बताया गया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे पूजा अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक उसे चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे गोरखपुर के दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। उधर, शाम को तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा सन्नी यादव बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। पारंपरिक रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन की हालत के बारे में जानकारी मिली तो दूल्हा देर रात अपने करीबी रिश्तेदारों और पंडित के साथ अस्पताल पहुंच गया।

रात करीब एक बजे आईसीयू में भर्ती दुल्हन के पास ही शादी की रस्म पूरी कराई गई। दूल्हे ने अस्पताल के बेड पर लेटी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा और सात वचन लिए। इस भावुक पल को देखकर परिजन ही नहीं, अस्पताल का स्टाफ भी भावुक हो उठा। शादी के बाद दूल्हा अपने गांव लौट गया, जहां अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User