फर्रुखाबाद पहुंचेंगी राज्य मंत्री कमलावती सिंह, प्रशासन ने कसी कमर

May 14, 2026 - 20:03
0 5
फर्रुखाबाद पहुंचेंगी राज्य मंत्री कमलावती सिंह, प्रशासन ने कसी कमर

block-350 block-350

फर्रुखाबाद पहुंचेंगी राज्य मंत्री कमलावती सिंह, प्रशासन ने कसी कमर

महिला कल्याण निगम अध्यक्ष के दौरे को लेकर सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल तक विशेष इंतजाम

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती कमलावती सिंह शुक्रवार 15 मई 2026 को फर्रुखाबाद के दौरे पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आवास, खानपान और प्रोटोकॉल तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री सुबह 11 बजे लखनऊ से सरकारी वाहन द्वारा फर्रुखाबाद के लिए रवाना होंगी और दोपहर करीब 1 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। यहां अल्प विश्राम के बाद वह दोपहर 2 बजे आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

कार्यक्रम में सहभागिता के बाद राज्य मंत्री शाम 3 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर नगर के लिए रवाना हो जाएंगी। बॉर्डर से बॉर्डर तक सुरक्षा घेरा राज्य मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें पुलिस पायलट और एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा, जो उनके जिले से रवाना होने तक साथ रहेगा। सर्किट हाउस में विशेष व्यवस्था लोक निर्माण विभाग को सर्किट हाउस स्थित निरीक्षण भवन के सुइट नंबर-1 को आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही खानपान और अन्य सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारी रहेंगे साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी को पूरे दौरे के दौरान राज्य मंत्री के साथ रहकर सभी प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। राज्य मंत्री के इस दौरे को लेकर जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User