₹191 करोड़ के गंगा पुल निर्माण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त चेतावनी

May 14, 2026 - 20:00
0 4
₹191 करोड़ के गंगा पुल निर्माण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त चेतावनी

block-350 block-350

₹191 करोड़ के गंगा पुल निर्माण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त चेतावनी

फर्रुखाबाद। हरदोई-कमालगंज मार्ग पर गंगा नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित सेतु को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने करीब ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजामों और तय समयसीमा को लेकर अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की। उन्होंने विशेष रूप से पहुंच मार्ग के उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां कटान की आशंका बनी हुई है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली गई।

डीएम ने गंगा किनारे कराए जा रहे पिचिंग कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन भी किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कटान प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की क्षति न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह पुल बनने के बाद फर्रुखाबाद और हरदोई के बीच आवागमन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User