कासगंज ढोलना पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले शातिर 02 अभियुक्त गण को किया गिरफ्तार।

Sep 29, 2023 - 19:05
0 100
कासगंज ढोलना पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले शातिर 02 अभियुक्त गण को  किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

ढोलना पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले शातिर 02 अभियुक्त गण को किया गिरफ्तार। अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की बडी कार्यवाही, थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत हत्या की घटना को अंजाम देने वाले शातिर 02 अभियुक्त गण को थाना ढोलना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व स्कॉर्पिओ गाडी बरामद । कासगंज दिनांक 28.09.2023 को वादी श्री सुरेश चन्द्र पुत्र श्यामलाल नि0 ग्राम घिनौना द्वारा थाना ढोलना पर लिखित तहरीर दी कि मेरे बेटे सतेन्द्र ने आकाश पुत्र दयाराम नि0 इटउआ की बहन नीरज से करीब 04-05 साल प्रेम संबंध के चलते शादी कर ली थी । इसी के चलते आकाश मेरे बेटे व मेरे परिवार से रंजिश मानने लगा । इसी रंजिश के चलते दिनांक 28.09.2023 की शाम को समय करीब 4.00 बजे आकाश, रविन्द्र पुत्र बाबूराम, शशि कुमार यादव पुत्र रामविलास निवासी गण इटउआ थाना ढोलना व अजय पुत्र राजेन्द्र नि0 तवालपुर एक स्कॉर्पिओ गाडी से मेरे घर पर आए तथा मेरे पुत्र को यह कहकर ले गए कि घूमने जा रहे शाम तक आ जाएंगे । उक्त सभी लौगों द्वारा एक राय मशवरा होकर नगला गोदी बम्बा के पास जंगल में मेरे पुत्र सतेन्द्र को गाडी से उतारकर चाकू से लगातार वार कर हत्या कर दी । उपरोक्त के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना ढोलना पर मु0अ0सं0 295/23 धारा 302/34 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई । कार्यवाही- उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा गंभीरता से लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया था तथा उक्त घटना में संलिप्त अभि0 गण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना ढोलना पुलिस को निर्देशित किया गया था । गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे इन्ही सार्थक प्रयासों के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना ढोलना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 29.09.2023 को मुअ0सं0 295/23 में वांछित अभि0गण 1. आकाश 2. अजय को मुखबिर की सूचना पर अतरोली कासगंज रोड से बैरिकेडिंग लगाकर घटना में प्रयुक्त मय स्कोर्पिओ गाडी के गिरफ्तार किया गया है अभि0 आकाश की निशांदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है । पूछताछ का विवरण- अभि0गण से कडाई से पूछताछ की तो अभि0 आकाश द्वारा अपना जुर्म कबूलते हुअ बताया कि मृतक सतेन्द्र के मेरी बहिन नीरज से करीब 05 वर्ष से प्रेम संबंध थे इसी के चलते हमने अपनी बहिन की शादी नरेश नि0 तेहरा मोड गंगीरी अलीगढ के साथ कर दी थी । शादी के 03-04 दिन बाद नीरज को हम घर लेकर आए उसके कुछ दिन बाद ही सतेन्द्र मेरी बहिन नीरज को भगा कर ले गया और हमारी इज्जत धूमिल तथा समाज में किरकिरी कर दी उसी दिन से में सतेन्द्र को मौत के घाट उतारने का प्लान बना रहा था लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था फिर मैने अपने दोस्तों के साथ मिलकर योजना बनाई और दिनांक 28.09.2023 को हमने योजनाद्ध तरीके से सतेन्द्र को गाडी में बैठाकर ले आए इसके बाद गोदी नगला बम्बा की पुलिया पर सतेन्द्र को गाडी से नीचे उतारकर अजय, रविन्द्र व शशि ने पकड लिया और मेंने पास रखे चाकू से सतेन्द्र की गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी । और चाकू वहीं खेत में फेंक दिया । और मौके से भाग गए थे अभियुक्त गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढोलना पर विधिक कार्यवाही कर अभि0 गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार अभि0गण का विवरण- 1. आकाश पुत्र दयाराम नि0 ग्राम इटऊआ थाना ढोलना जनपद कासगंज 2. अजय पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 ग्राम तवालपुर थाना ढोलना कासगंज बरामदगी- • घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू • घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पिओ गाडी वाहन सं0 UP87J1130 पुलिस टीम- 1. प्र0नि0 रामप्रकाश गौतम थाना ढोलना जनपद कासगंज 2. उ0नि0 कल्याण सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज 3. हैका0 271 हरिओम सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज 4. का0 1020 चमन सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User