एटा पुलिस के अभियान में 49 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Apr 12, 2026 - 08:02
0 0
एटा पुलिस के अभियान में 49 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा पुलिस के अभियान में 49 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद एटा पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। आज चलाए गए अभियान में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 49 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। सबसे अधिक गिरफ्तारियां थाना पिलुआ, जैथरा, निधौली कलां और अन्य थाना क्षेत्रों से की गईं।

थाना पिलुआ से 6, जैथरा से 5, निधौली कलां से 6, नयागांव से 4, जलेसर से 3, कोतवाली नगर से 3, कोतवाली देहात से 3 सहित अन्य थानों से अभियुक्तों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी थे। अभियान के तहत लगातार दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User