न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर

Oct 31, 2026 - 21:23
0 0
न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर

block-350 block-350

न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर

एटा। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद ने पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में कोर्ट पैरोकारों, कोर्ट मुहर्रिरों, मॉनिटरिंग सेल एवं समन सेल के पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी करने तथा न्यायिक कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में विशेष रूप से जनपद के टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें सजा दिलाने पर जोर दिया गया। एएसपी ने निर्देश दिए कि न्यायालय में चल रहे मामलों में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा समन, वारंट और नोटिसों का शत-प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराया जाए।

उन्होंने मॉनिटरिंग सेल को प्रत्येक मुकदमे की प्रगति की नियमित समीक्षा कर चार्ट तैयार करने तथा न्यायालय में साक्ष्य एवं संबंधित पत्रावलियां समय से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि न्यायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन एवं माननीय न्यायालय के एक्शन प्लान के संबंध में भी पुलिसकर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई। चिन्हित जघन्य अपराधों में शीघ्र साक्ष्य संकलन एवं गवाहों की प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। गोष्ठी में जनपद के समस्त थानों के कोर्ट पैरोकार, कोर्ट मुहर्रिर, मॉनिटरिंग सेल, समन सेल एवं अभियोजन शाखा के संबंधित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User