निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगा अंकुश, नियमों का सख्ती से होगा पालन — जिलाधिकारी

Apr 08, 2026 - 19:44
0 91
निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगा अंकुश, नियमों का सख्ती से होगा पालन — जिलाधिकारी

निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगा अंकुश, नियमों का सख्ती से होगा पालन — जिलाधिकारी

फिरोजाबाद। जनपद में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा फीस, यूनिफॉर्म एवं पाठ्य पुस्तकों के नाम पर की जा रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिला शुल्क विनियमन समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद का कोई भी निजी विद्यालय निर्धारित मानकों से अधिक फीस वसूल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि से संबंधित शासन के नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किसी भी अभिभावक को किसी एक निश्चित दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को अपनी कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखनी होगी।

संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सभी निजी विद्यालय शासन द्वारा निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि कोई निजी विद्यालय नियमों की अवहेलना करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User