फर्रुखाबाद में PET परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क ठहरने, खाने और चाय-नाश्ते की व्यवस्था

Oct 29, 2026 - 08:37
0 4
फर्रुखाबाद में PET परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क ठहरने, खाने और चाय-नाश्ते की व्यवस्था

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में PET परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क ठहरने, खाने और चाय-नाश्ते की व्यवस्था

फर्रुखाबाद। जनपद में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होने वाली PET परीक्षा में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच की ओर से निशुल्क ठहरने, भोजन, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। मंच के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी भईयन मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम इस व्यवस्था में जुटी हुई है। भईयन मिश्रा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से फर्रुखाबाद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं दूसरे जनपदों से आते हैं। ठहरने के लिए पर्याप्त होटल उपलब्ध न होने के कारण परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सड़कों पर रात बितानी पड़ती थी। उनकी इस परेशानी को देखते हुए मंच ने निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था शुरू की, जो लगातार जारी है।

उन्होंने बताया कि अब तक हजारों परीक्षार्थी इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस पहल से परीक्षार्थियों को ठहरने और खाने-पीने की चिंता से राहत मिलती है और वे परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। भईयन मिश्रा के अनुसार, पूर्व में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यहां ठहरे 27 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। इससे मंच के सदस्यों को भी खुशी मिली और सेवा कार्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए विशंभर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन, सिंधी धर्मशाला और संस्कृत पाठशाला सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को इन स्थानों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी जानकारी दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद परीक्षार्थियों को सही स्थान तक पहुंचने में मदद मिल सके। भईयन मिश्रा ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद में परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने इस सेवा कार्य को निस्वार्थ जनसेवा बताते हुए कहा कि टीम का उद्देश्य परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें परीक्षा के लिए अनुकूल माहौल देना है। इस व्यवस्था में अंगद पांडे उर्फ कोमल, प्रिंस शुक्ला, निशित दुबे उर्फ निशु, ओमनिवास पाठक, आशुतोष मिश्रा उर्फ रामजी, शिवांक वाजपेयी, दिलीप टेंट, राजीव वर्मा, योगेश वर्मा, राम सक्सेना, शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग सहयोग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User