रंजना गुप्ता बनीं पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने सिल्वर स्टार लगाकर दी बधाई

Apr 02, 2026 - 11:19
0 9
रंजना गुप्ता बनीं पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने सिल्वर स्टार लगाकर दी बधाई
रंजना गुप्ता बनीं पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने सिल्वर स्टार लगाकर दी बधाई

block-350 block-350

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण रहा, जब महिला पुलिस अधिकारी रंजना गुप्ता को निरीक्षक (क्राइम इंस्पेक्टर) पद से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) बनाया गया। बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में उनके कंधों पर पदोन्नति का प्रतीक सिल्वर स्टार सजाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने स्वयं रंजना गुप्ता को सिल्वर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 उन्होंने कहा कि रंजना गुप्ता ने अपने कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता से विभाग को और मजबूती मिलेगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस अधीक्षक (लाइन) राजेश गुनावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने रंजना गुप्ता को बधाई दी।

रंजना गुप्ता ने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने नए दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उनकी इस पदोन्नति से पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User