स्मार्ट मीटर व MDM सिस्टम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Apr 01, 2026 - 21:28
0 5
स्मार्ट मीटर व MDM सिस्टम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्मार्ट मीटर व MDM सिस्टम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एटा।जलेसर/नगर क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं को आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर एवं MDM (Meter Data Management) प्रणाली को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि MDM एक ऐसा सिस्टम है जो स्मार्ट मीटर से प्राप्त डेटा को एकत्रित, संगठित और विश्लेषित करता है। इसके माध्यम से बिलिंग एवं रीडिंग की प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित हो जाती है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता बढ़ती है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड प्रणाली पर आधारित है, जिसमें उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार पहले रिचार्ज कर बिजली का उपयोग कर सकते हैं। बैलेंस समाप्त होने पर मीटर स्वतः सप्लाई बंद कर देता है और रिचार्ज होते ही स्वतः कनेक्शन बहाल हो जाता है। यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होती है।

इसके साथ ही उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट ऐप के माध्यम से आसानी से लॉगिन कर अपने बिजली उपयोग की निगरानी कर सकते हैं। ऐप पर रियल-टाइम खपत की जानकारी उपलब्ध रहती है और प्रीपेड रिचार्ज पर लगभग 2% की छूट भी दी जा रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि RDSS योजना के अंतर्गत पुराने मीटरों को चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सुभाष चन्द्र, अधिशाषी अभियंता नगरीय सत्यनारायण, अधिशाषी अभियंता जलेसर ओम प्रकाश, विद्युत परीक्षण खंड (मीटर) के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार भारती, मीडिया प्रभारी अर्पित कुलश्रेष्ठ एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User