Kasganj news अमांपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,युवाओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

Mar 31, 2026 - 19:47
 0  3
Kasganj news अमांपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,युवाओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

युवाओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

 अमांपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

कासगंज अमांपुर एसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 33 रक्तदाताओं ने रक्त का महादान किया। वहीं लोगों को रक्तदान करने को जागरूक किया गया। रक्तदान शिविर में पहुंचकर लोगों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान शाम तक 33 लोग रक्तदान कर महादानी बने। प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत संग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने तीसरी बार आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का महत्ता का ज्ञान तब होता है। जब अपना कोई रक्त की कमी के कारण जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रह हो। ऐसे में रक्तदाता फरिश्ता होता है। उन्होंने एसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स अमांपुर के कार्य की सराहना भी की। प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत ने कहा कि एडीएचआर संस्था व उसके पदाधिकारियों की जितनी तारीफ की जाए कम है। एक स्वस्थ व्यक्ति कभी भी रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोग भ्रांतियों का शिकार होने के कारण रक्तदान करने से परहेज करते है। जो कि गलत है। रक्त का कोई विकल्प नही है। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर पर एसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स अमांपुर के संयोजन में तीसरा रक्त शिविर है। आगे भी ह्यूमन राइट्स के साथ इस तरह के कार्य करते रहेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता मीडिया ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान की आपूर्ति अब हमारी जिम्मेदारी है। रक्तदान के माध्यम से खून को संग्रहित किया जाता है। जो रक्तदान कर रहे है। उनका कार्य सराहनीय है। एसोसियेशन की ओर से प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, रक्तकोष प्रभारी डाॅ आनंद स्वरूप, ब्लड बैंक के स्वास्थ्यकर्मी शिवाकांत, एलडी धर्मेंद्र कुमार, वार्ड व्याय रवि कुमार, एलटी अंकिता गुप्ता, विशाल गुप्ता, मिन्टू, फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान नगर संघचालक राकेश पाराशर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर सचिव प्रमोद गुप्ता, कमल गुप्ता, डाॅ राजकुमार सविता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, प्रधान भीष्मपाल सिंह, आशीष मिश्रा, सोनू गुप्ता, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, एडवोकेट प्रवीन गोस्वामी, ग्रीस चंद्र, गौरव कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। रक्तदान करके ये लोग बने महादानी अमांपुर एडवोकेट रोहित विधार्थी, शिवम गुप्ता, अक्षय गुप्ता, रोहित गुप्ता, डां विकास कुमार, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राहुल जौहरी, आकाश गुप्ता सर्राफ, सौरभ गुप्ता, शिवा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, अंकित पाराशर, हर्षित गुप्ता, शिवम गुप्ता, आर्यन गुप्ता, प्रशांत जौहरी, मोहित कुमार, श्रीकृष्ण गौतम, साधना कुमारी, आयुष गुप्ता, हर्ष सर्राफ, वंश कुमार, ऋषभ गर्ग, राजू शाक्य, खुशी गुप्ता, बृजेश कुमार, ध्रुव गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, नितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो