Kasganj news एस पी कासगंज द्वारा थाना अमांपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश।

Mar 31, 2026 - 19:40
0 9
Kasganj news एस पी कासगंज द्वारा थाना अमांपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश।

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना अमांपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरे एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश।

कासगंज ( अमापुर )दिनांक 31.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह द्वारा थाना अमांपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मिशन शक्ति कक्ष एवं आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन कर अभिलेखों की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना

कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए उनमें पाई गई कमियों के त्वरित निराकरण एवं समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक रखते हुए सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही बैरक, बंदीगृह, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर की साफ-सफाई सुदृढ़ बनाए रखने एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मालखाना में लंबित माल के शीघ्र निस्तारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, प्रभारी निरीक्षक थाना अमांपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User