अल्टो कार व डीसीएम की टक्कर में छात्र सहित तीन की मौत, कई घायल

Feb 16, 2026 - 13:56
0 3
अल्टो कार व डीसीएम की टक्कर में छात्र सहित तीन की मौत, कई घायल

block-350 block-350

अल्टो कार व डीसीएम की टक्कर में छात्र सहित तीन की मौत, कई घायल

फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर खुर्द स्थित शारदा कोल्ड स्टोरेज के निकट रविवार को अल्टो कार और डीसीएम की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्र विराट शाक्य सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी देवेंद्र शाक्य अपनी डीसीएम में डीजल डलवाने के लिए सेंट्रल जेल तिराहे की ओर जा रहे थे। उनके साथ उनके पुत्र 10 वर्षीय विराट और 13 वर्षीय सिद्धार्थ भी वाहन में सवार हो गए। इसी दौरान सामने से आ रही अल्टो कार से डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 वर्षीय विराट शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिद्धार्थ घायल हो गया। देवेंद्र शाक्य को भी चोटें आई हैं।

वहीं अल्टो कार सवार दो अज्ञात व्यक्तियों की भी मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद अल्टो कार बिजली के पोल से टकराकर खाई में जा गिरी। कार चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही आईटीआई चौकी इंचार्ज विशेष कुमार तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User