महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी व एसपी ने किया निरीक्षण:की पूजा अर्चना

Feb 16, 2026 - 13:54
0 2
महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी व एसपी ने किया निरीक्षण:की पूजा अर्चना

block-350 block-350

महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी व एसपी ने किया निरीक्षण:की पूजा अर्चना

फर्रुखाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पाण्डेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण कर पूजा अर्चना भी की रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने के शहर व ग्रामीण अंचलों में शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया पाण्डेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह बैरीकेटिंग लगाई गई थी।जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पाण्डेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण करने के सुबह मंदिर में पूजा अर्चना भी की इसके पश्चात नीबकरोरी मंदिर भी गये।

निरीक्षण के दौरान श्रध्दांलुओ की सुरक्षा व्यवस्था भीड़ नियंत्रण सुगम आवागमन पार्किंग व्यवस्था,बैरीकेटिंग, ड्यूटी पाइंट एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया साथ ही ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रध्दांलुओ के साथ विनम्र व्यवहार,सर्तकता अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखते हुए महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण,सुरक्षित व्यवस्थित से सम्पन्न कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User