शहीद मेला बेवर: महाकवि देव की स्मृति में काव्य धारा से सराबोर हुआ शहीद मंच

Feb 01, 2026 - 19:48
0 1
शहीद मेला बेवर: महाकवि देव की स्मृति में काव्य धारा से सराबोर हुआ शहीद मंच

block-350 block-350

शहीद मेला बेवर: महाकवि देव की स्मृति में काव्य धारा से सराबोर हुआ शहीद मंच

मैनपुरी 1 फरवरी अजय किशोर। शहीद मेला बेवर के शहीद स्मृति मंच पर महाकवि देव दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्कर्ष चंद्रा (डिप्टी कमिश्नर, जिला उद्योग केंद्र मैनपुरी) रहे, जिन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला समिति द्वारा मुख्य अतिथि एवं देश के विभिन्न कोनों से आए रचनाकारों का माल्यार्पण व बैज पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। काव्य गोष्ठी में शियालाल शर्मा, राज त्रिपाठी, उपेंद्र भोला और कन्नौज से आए विवेक दुबे जैसे प्रख्यात कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में कवियों ने महाकवि देव के जीवन और उनकी साहित्यिक विरासत पर आधारित कविताओं का पाठ किया।

इसके बाद हास्य कवियों ने अपनी तीखी व्यंग्य रचनाओं और चुटकुलों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि उत्कर्ष चंद्रा ने महाकवि देव को अद्वितीय बताते हुए कहा कि उनके जैसा साहित्यकार न भूतो न भविष्यति। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए शहीद मेला समिति और संयोजक मंडल की मुक्त कंठ से सराहना की। मदन सिंह मस्ताना के कुशल संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्रीय जनता को साहित्य और देशभक्ति के अनूठे संगम से परिचित कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User