मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में दबोचे गए 27 वारंटी और वांछित अपराधी

Feb 01, 2026 - 19:47
0 3

block-350 block-350

मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में दबोचे गए 27 वारंटी और वांछित अपराधी

मैनपुरी 1 फरवरी अजय किशोर। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 31 जनवरी 2026 की रात्रि को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में 20 वारंटी और 07 वांछित अभियुक्त शामिल हैं, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई जिले के चारों सर्किलों—सिटी, भोगांव, कुरावली और करहल में एक साथ की गई।

 पुलिस आंकड़ों के अनुसार, भोगांव सर्किल में सर्वाधिक गिरफ्तारियां हुईं, जबकि सिटी सर्किल के कोतवाली और एलाऊ थानों ने भी सक्रियता दिखाई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह धरपकड़ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User