ख्वाजा साहब का नौ सौ साला एक ही मिशन मोहब्बत सभी से नफ़रत किसी से नहीं : सज्जादा नशीन

Jan 26, 2026 - 20:04
0 20
ख्वाजा साहब का नौ सौ साला एक ही मिशन मोहब्बत सभी से नफ़रत किसी से नहीं : सज्जादा नशीन

block-350 block-350

हज़रत मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा, के आस्ताने पर शाबान महीने की नौचंदी अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

ख्वाजा साहब का नौ सौ साला एक ही मिशन मोहब्बत सभी से नफ़रत किसी से नहीं : सज्जादा नशीन

रिपोर्टर *मनोज जौहरी*

फतेहगढ़/ फर्रुखाबाद । फतेहगढ़ शहर की ऐतिहासिक गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल लोको रोड स्थित *दरगाह हजरत मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा* के आस्ताने पर आज शाबान के महीने की चांद की 2 तारीख को पड़ी नौचंदी जुमेरात, अकीदत के साथ फातिहा ख्वानी कर मनाई गई। दरगाह शरीफ में फजर की नमाज के बाद से चादर पोशी और फातिहा का दौर चला। हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की प्रतीक दरगाह पर नौंचदी जुमेरात पर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। जानशीन ए हुज़ूर मोहब्बत शाह व दरगाह के सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम उर्फ मुहम्मद मियां की सरपरस्ती में फातिहा ख्वानी कर चादर पोशी की। जिसमे बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी और अपने अपने तरीके से अकीदत पेश की। मौलाना शोएब आतिर मदारी ने माहे शाबान महीने की फजीलत बयान की शाबान इस्लामी महीने का 8वा महीना है. ये महीना शबे बारात के नाम से मंसूब है शाबान का महीना इबादत और बरकत का महीना है। अल्लाह के नबी मुहम्मद (स.अ.व) इस महीने में कसरत से रोज़े रखा करते थे ताकि रमज़ान की तैयारी हो सके।" ख़ानक़ाह शरीफ़ पर फ़ातिहा ख्वानी में जिसमे तुलाबा जामिया चिश्तिया ने बेहतरीन अंदाज में कुरान पाक की तिलावत की इस मुबारक मौके पर लोगों ने अपने अपने तरीके से फूल व चादर चढ़ाकर अपनी अकीदत पेश कर खानकाह मे दुआएं मांगी।

उधर खानकाह के सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम चिश्ती साबरी मुजद्दिदी ने तकरीर कर कहा *मोहब्बत सभी से नफरत किसी से नहीं* और आज इसी पैगाम को हर खानकाह या दरगाह को आम करने की जरूरत है क्योंकि इन सूफियो ने अपनी खानकाह के दरवाज़े पूरी आलमे इन्सानियत के लिये खोल रखे है। साथ ही मुल्क की तरक्की, आपसी भाई चारे अमन और अमान के लिए दुआएं की गई। इस मौके पर इसरार साबरी, आसिफ साबरी, बब्लू भाई हाजी अकरम.अंसार साबरी,फैसल रफत हुसैन , मुबीन साबरी, तनवीर खान आफताब साबरी,फरहान क़ादरी, शिवम, आकाश, राहुल आदि अकीदमंद मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User