व्यापारियों की बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री के नाम सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

Oct 29, 2026 - 08:38
0 3
व्यापारियों की बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री के नाम सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

block-350 block-350

व्यापारियों की बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री के नाम सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

कायमगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में व्यापारियों एवं उद्यमियों को बैंकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से राहत दिलाने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था में व्याप्त विभिन्न शुल्कों और नियमों के कारण व्यापारियों एवं उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सभी सरकारी बैंकों को सातों दिन खोलने की व्यवस्था की जाए, न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी समाप्त की जाए तथा चेक बाउंस होने पर चार्ज केवल चेक जारी करने वाले से वसूला जाए।

इसके अलावा नकद जमा एवं निकासी पर लगने वाले कैश हैंडलिंग चार्ज समाप्त करने, नियमित रूप से चल रहे लोन और लिमिट खातों के नवीनीकरण तथा संपत्ति के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर वसूले जाने वाले शुल्क पर रोक लगाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने यह भी मांग रखी कि लोन एवं लिमिट खातों को एनपीए घोषित करने की अवधि तीन माह से बढ़ाकर छह माह की जाए तथा तकनीकी कारणों से उत्पन्न समस्याओं में व्यापारियों को सुधार का अवसर दिया जाए। ज्ञापन में केवाईसी की अवधि बढ़ाकर 10 वर्ष करने और विभिन्न प्रकार के खातों पर लगाए जाने वाले मेंटेनेंस चार्ज समाप्त करने की मांग भी शामिल रही।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने से व्यापारियों एवं उद्यमियों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मुस्तफा भाई, आलोक सक्सेना, अमित पालीवाल, प्रेमकमल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, महामंत्री संगम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, वरिष्ठ नगर मंत्री विनीत सक्सेना, अनुराग राठौर, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे, महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User