Kasganj news यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गये पब्लिसिटी वैन को कलैक्ट्रेट परिसर से डी एम द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

Jan 02, 2026 - 17:03
0 4
Kasganj news यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गये पब्लिसिटी वैन को कलैक्ट्रेट परिसर से डी एम द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

block-350 block-350

यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गये पब्लिसिटी वैन को कलैक्ट्रेट परिसर से डी एम द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें।

कासगंज: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत आज दिनांक 02.01.2025 को यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गये पब्लिसिटी वैन को कलैक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके द्वारा कासगंज के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पब्लिक ऐड्रस सिस्टम द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, साथ ही राहवीर योजना, रिफ्लेक्टर की अनिवार्यता व अन्य यातायात नियमों के सम्बन्ध में पम्पलेट का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें, हेल्मेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करें, नशा करके वाहन न चलायें, तीव्र गति से वाहन संचालित न करें, मोबाईल फोन का प्रयोग करते समय वाहन न चलायें, साथ ही कोहरे में वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानीयॉं बरतें, बिना रिफ्लेक्टर टेप के कोई भी वाहन सड़क पर संचालित न करें। उपरोक्त के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के परिसर में सभी बस/ट्रक/ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ जीरो फैटैलिटी हेतु संवेदीकरण से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपस्थित वाहन चालकों तथा यूनियन के पदाधिकारियों को वर्तमान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में बताया गया तथा दुर्घटना के कारणों पर प्रकाश डाला गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आर.पी. मिश्र द्वारा बताया गया कि अधिकतर दुर्घटनायें वाहन चालकों की लापरवाही के कारण होती हैं, जैसे-हेल्मेट व सीटबेल्ट का प्रयोग न करना, नशा करके वाहन चलाना, तीव्र गति से वाहन चलाना, लेन ड्राईविंग के सम्बन्ध में जानकारी का अभाव, ओवरटेक के सम्बन्ध में जल्दबाजी करना, सड़क पर कहीं भी वाहन को पार्क कर देना, वाहन में रिफ्लेक्टर का प्रयोग न करना आदि। इस सम्बन्ध में उपस्थित वाहन चालकों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अन्त में उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलायी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में यातायात विभाग से लक्ष्मण सिंह तथा शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, रोडवेज आदि के अधिकारीगण व प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वाहन चालक, यूनियन के पदाधिकारी व आमजन सम्मिलित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User