Kasganj news पूर्णाहुति के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

Dec 23, 2025 - 18:04
0 0
Kasganj news पूर्णाहुति के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

block-350 block-350

पूर्णाहुति के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

 कासगंज अमांपुर कस्बा के कालेज रोड स्थित बांके बिहारी गेस्ट हाउस परिसर में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ मंगलवार को धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर यज्ञाहूति में शामिल श्रद्धालुओं ने गुरू दक्षिणा में अपनी बुराई यज्ञ कुंड में आहूत कर दी। अंतिम दिवस भी कार्यक्रम स्थल पर आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दिया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्रों के साथ पूर्णाहुति दी। गायत्री परिवार शाखा अमांपुर आयोजन समिति के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार की टोली को भावभीनी विदाई दी गई। गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य सुरेन्द्र नाथ वर्मा, गोपाल मालवीय ने प्रवचन व संगीत के माध्यम से लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने तथा अपने बच्चे को अच्छे संस्कार देने के बारे में विस्तार से बताया गया। यज्ञाचार्य सुरेंद्र नाथ वर्मा ने मां गायत्री, युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा का पूजन कराकर गुरु दीक्षा प्रदान की। उन्होंने लोगों से बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान गायत्री साधकों ने भजन, गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर गायक दीपक बघेल, बादक नरेंद्र सालाल, रामगोपाल मालवजी, उमेश यादव, सुरेंद्र पुजारी, मोहन लाल, रामा देवी,‌ भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, राकेश पाराशर, सत्यवीर सिंह वर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, गंगा सिंह वर्मा, आचार्य सल्दीप भारद्वाज, राम खिलाड़ी उपाध्याय, विजय प्रकाश गुप्ता, उमेश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, लखमीचंद शाक्य, राजीव गुप्ता, सुरेश गुप्ता,‌ मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, सोमिल गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, वीर बहादुर,‌ डां पवन माथुर,‌ लल्ला गुप्ता, संजू वर्मा, हेम सिंह जाटव, अमर सिंह,‌ हरेन्द्र सिंह, पंकज राठौर, राजेश शर्मा, संजीव गुप्ता, रमन गुप्ता, रूपकिशोर गुप्ता, अमित गुप्ता, मुनेंद्र राजपूत, अशोक माहेश्वरी, संजय राजपूत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User