Etah News : मलावन गौशाला में महिलाओं का नवाचार: आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट मॉडल विकसित

Dec 12, 2025 - 20:34
0 0
Etah News : मलावन गौशाला में महिलाओं का नवाचार: आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट मॉडल विकसित

मलावन गौशाला में महिलाओं का नवाचार: आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट मॉडल विकसित

एटा। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में मलावन गौशाला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता का एक प्रेरक मॉडल विकसित किया है। महिलाओं द्वारा गौ-गोबर से *गौ-कास्ट* निर्माण, बर्मी कम्पोस्ट तैयार करने तथा फूस व टाट की बोरियों से *इको-थर्मल कंबल* बनाने का कार्य ग्रामीण आजीविका, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बनता जा रहा है। मलावन गौशाला में नव-निर्मित कार्यालय एवं मॉडल का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सकीट, सीवीओ डॉ. आर.बी. राम, सचिव नवनीत, डीपीओ आर्यन गौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गौशालाओं की आय बढ़ेगी और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि इस मॉडल को जनपद की सभी गौशालाओं में लागू किया जाना चाहिए ताकि गौ-कल्याण और महिलाओं की आर्थिक उन्नति साथ-साथ आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने वाला मॉडल बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौ-गोबर आधारित उत्पाद जैसे अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमेंटो और गमले आदि के निर्माण हेतु 30 सखी दीदीयों की सूची तैयार की जाए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट इन उत्पादों की बिक्री के लिए दुकान संचालित की जाए। सीडीओ ने बताया कि इन गतिविधियों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रति माह 4,000 से 5,000 रुपये की अतिरिक्त आय होगी। इससे न केवल गौशाला आत्मनिर्भर बनेगी बल्कि स्थानीय महिलाओं को स्थायी रोजगार भी मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User