Kasganj news परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब डां आंबेडकर

Dec 06, 2025 - 19:01
0 0
Kasganj news परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब डां आंबेडकर

block-350 block-350

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब डां आंबेडकर कासगंज अमांपुर कस्बे के आंबेडकर नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को उनका स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं आदर्शो का पालन करने का आह्वान किया। विधायक हरिओम वर्मा ने संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही दलित, वंचितों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने बताया कि डाॅ भीमराव आंबेडकर ने जातिगत, असमानता के लिए आवाज उठाई। उन्हे हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, कुमर लाल, राम खिलाड़ी, चंद्रभान, ओमपाल डीलर, मानपाल सिंह, अमर सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, जुगलेश, रविन्द्र कुमार, श्रीकृष्ण गौतम, नितिन कुमार, योगेश कुमार, रामबाबू, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, संजय राजपूत, दिनेश कुमार, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User