Kasganj news एस पी ने मेला परिसर व पंचकोषी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

Nov 28, 2025 - 19:02
0 0
Kasganj news एस पी ने मेला परिसर व पंचकोषी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा प्रान्तीय मार्गशीर्ष मेला व पंचकोसी परिक्रमा में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा द्वारा थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले प्रान्तीय मार्गशीर्ष मेला व पंचकोसी परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला ड्यूटी व पंचकोसी परिक्रमा में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग के दौरान महोदया द्वारा ड्यूटी में लगे सभी अधि0/कर्मचारीगणों को मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता एवं सेवा भाव के साथ सहयोगरत होकर ड्यूटी किये जाने एवं मधुर व्यवहार का परिचय देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों पर निरन्तर सतर्क दृष्टि रखते हुए मेले के आयोजन को सफल बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला परिसर एवं परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को देखा गया तथा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग मे पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग एवं रूट डायवर्जन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इसी क्रम में दिनांक 01.12.2025 को मोक्षदा एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा एवं दिनांक 04-12-2025 को पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के आयोजन के अवसर पर ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को कड़ी निगरानी एवं सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मेला, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सोरों, प्रभारी यातायात कासगंज एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User